Breaking News

गाजीपुर: मनबढ़ भाइयों ने व्‍यापारी बंधुओं को पीटा और दी धमकी, व्‍यापारियों ने निकाला विरोध जुलूस  

गाजीपुर। जंगीपुर बाजार मनबढ़ भाईयो द्वारा व्यापारी के दुकान में घुसकर उसे बुरी तरह मारपीटकर घायल कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फ़रार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद व्यापारी नेताओं ने मौके पर पहुँचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग सहित पीड़ित व्यापारी से माफी मांगने की माँग करने लगे वही आक्रोशित व्यापारीयो ने बाजार में जुलूस निकालकर बाजार बंद करने का आह्वान करते हुए थाने पहुँचे। लगभग दो घंटों से ज्यादा समय इंतजार करने के बाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुँचकर पीड़ित व्यापारी से तहरीर लेकर घटना मे शामिल आरोपी भाईयो की गिरफ्तारी मे जुट गए। नगर के वार्ड नंबर 11 गाँधीनगर निवासी महेश गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता किराने का अड़तीया दुकानदार है!  महेश नगर के मंसूरी कटरे मे  दुकान चलाते हैं गुरुवार के दिन ट्रक द्वारा बाहर से किराने का माल आया हुआ था और दुकान के पीछे माल ट्रक से उतारकर गोदाम में रखा जा रहा था तभी तारनपुर गाँव निवासी राजू सिंह बुलेट सिंह और काजू सिंह एक ही बाईक  पर सवार होकर बाजार जा रहे थे  तीनों भाईयो ने ट्रक ड्राईवर से गाड़ी साईड करने की बात कही जिसको लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई और तीनों भाईयों ने ट्रक ड्राईवर को मार पीटकर घायल कर दिया उसके बाद महेश के दुकान में घुसकर महेश को भी मारपीटकर घायल कर मौके से फ़रार हो गए। घटना की जानकारी होते ही व्यापारीयो का हुजूम भारी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। व्यापारीयो ने जुलूस की शक़्ल में मंडी समिति होते पूरे बाजार को बंद कराते हुए जंगीपुर थाने पहुचे!मौके पर घंटों थानाध्यक्ष ओमप्रकाश की अनुपस्थिति से नाराज व्यापारीयो ने नारेबाजी करते हुए थानाध्यक्ष को मौके पर आने की माँग करने लगे लगभग दो घंटों के बाद मौके पर पहुचे जंगीपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने व्यापारीयो द्वारा तहरीर लेकर आरोपीयो के गिरफ्तारी मे जुट गई। गुरुवार के दिन व्यापारी महेश गुप्ता को मारपीटकर घायल करने वाले तीनों भाई इसके पहले भी नगर के कई व्यापारीयो को मारपीटकर घायल कर चुके हैं!अभी कुछ महीने पहले ही नगर निवासी व्यापारी बैजू गुप्ता को जान से मारने की धमकी दिए थे चुकी बैजू गुप्ता ने इस मामले की जानकारी अन्य लोगों को नहीं दिया कि कहीं मामला बढ़ ना जाए!चुकी तीनों भाई कृषि उत्पादन मंडी समिति मे चावल गेहूं का व्यापार करते हैं और मंडी में आए दिन व्यापारीयो से मारपीट और तगझग करते रहते हैं।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: गोपीनाथ पीजी कॉलेज, देवली, सलामतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

गाज़ीपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को गोपीनाथ पीजी कॉलेज, देवली, सलामतपुर की तरफ …