गाजीपुर। बडेसर बड़ी नहर के सामने काशीराम कालोनी जमानियां के पीछे कूड़ा उठान के बाद वहां पर गिराए जाने से आम जनमानस के साथ कालोनी में रहने वालों को बदबू दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। उसी समस्याओं को लेकर कालोनी वासी तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताने के लो मजबूर हुए। विरोध प्रदर्शन के बाद एसडीएम सुश्री निधि पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिका प्रशासन को रास्ता से कूड़ा उठाने का निर्देशित किया। जिसके बाद पालिका प्रशासन सफाई कर्मियों से कूड़ा उठान के लिए कार्यवाही की। बताया जाता है। कि नगर पालिका परिषद कस्बा बाजार स्टेशन बाजार से लेकर सभी वार्डों से कूड़ा उठाने के बाद कांशीराम कालोनी के बगल रास्ते के पास गिराए जाने से आवाजाही करने वालों के साथ कालोनी में रहने वालों को काफी कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर रहे। कालोनी वासी मजबूर होकर बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया। और मांग किया कि कांशीराम कालोनी के बगल में गिराया गया। कूड़े को तत्काल हटवाने के लिए गोहर लगाई। एसडीएम निधि ने नगर पालिका परिषद द्वारा काशीराम आवासीय कॉलोनी के पास बनाए गए भीषण कूड़ा डंपिंग स्थल का संज्ञान लिया है। उस स्थान से कूड़े की साफ सफाई करने के लिए पालिका को निर्देशित किया। मौके पर व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, पालिका सदस्य सचिन वर्मा पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को बताया कि दूर दूर तक फैली भीषण गंदगी से फैलने वाली भयंकर दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों के खतरे से परेशान होकर महिला-पुरुषों का गुस्सा फूटने लगा है। कूडे को तुरंत हटाने की मांग की गई। उधर पालिका कार्यालय के गलियारे में एक बार फिर से गृहकर की कर्मचारियों द्वारा जबरन वसूली किए जाने को लेकर सदस्यगण धरना पर बैठ गए।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….