Breaking News

गाजीपुर: एनएचएम संविदा कर्मचारियों तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू

ग़ाज़ीपुर। कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आने वाले संविदा कर्मियों का अपनी प्रमुख मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को शुरू हुआ जिसमें जनपद मुख्यालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संविदा कर्मी मौजूद रहे। धरने का आवाहन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने ‘इंकलाब जिंदाबाद के नारो’ से शुरुआत की। उन्होंने बताया कि विगत 15 से 18 वर्षों से संविदा कर्मी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ के रूप में काम कर रहे हैं। तथा अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।कोविद-19 जैसी वैश्विक महामारी के कठिनतम दौर में भी एनएचएम कर्मचारियों ने अपने जीवन एवं परिवार की चिंता किए बिना प्रदेश की जनता तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा मौजूदा समय में भी टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य टीबी उन्मूलन, गैर संचारी व संचारी रोग नियंत्रण जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक प्रबंधकीय कार्य एवं विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में के एन एच एम संविदा कर्मियों की अग्रणी भूमिका रही है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि देश के अनेक भाजपा शासित राज्यों जैसे हरियाणा, मध्य प्रदेश ,उत्तराखंड छत्तीसगढ़, राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों के लिए वेतन संरचना महंगाई भत्ता स्थानांतरण ईपीएफ लाभ सामाजिक सुरक्षा एवं सेवा सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं विकसित की गई है। जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह पत्रक के माध्यम से संगठन की दो प्रमुख मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी से की। जिसमें प्रथम नियमितीकरण तथा दूसरा समान कार्य समान वेतन व वर्तमान वेतन में वृद्धि की मांग की। इसके साथ ही साथ संविदा कर्मियों को चिकित्सा की इलाज हेतु कैशलेस के सुविधा महंगाई भत्ता व ग्रेच्युटी का लाभ, रिक्त पदों पर दया के जनपद स्थानांतरण की सुविधा प्रदान की जाए तथा किसी संविदा कर्मचारियों की सेवा काल के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को आर्थिक संकट से बचाने हेतु अनुकंपा नियुक्ति,आउटसोर्स कर्मचारी का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन तथा नियमित पदों की भर्तियों में कम से कम 25 प्रतिशत सीट का कोटा निर्धारित किया जाए। जिला समन्वयक टीबी डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि हम सभी संविदा कर्मियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर विगत 5,6,7 अक्टूबर को काला फीता बांधकर कार्य करते हुए सांकेतिक विरोध किया। तथा 8,9 व 10 अक्टूबर तक जनपद मुख्यालय पर समस्त एनएचएम संविदा कर्मियों के साथ बैठकर मांगे पूरी होने तक शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद ने अपने संगठन का मनोबल बढ़ाते हुए कहां की यदि संगठन की मांगे पूरी नहीं होती है अथवा संगठन के राज्य प्रतिनिधि मंडल के साथ सार्थक वार्ता नहीं हो जाती है तो 12 अक्टूबर से प्रदेश के समस्त जनपदों से भारी संख्या में संविदा कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे इसके उपरांत स्वास्थ्य संबंधी बाधित होने वाली सेवाओं के पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर कई संगठनों के पदाधिकारीयो ने वहां पहुंचकर समर्थन देने के लिए आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन में डॉ एस के साहनी,भारतभूषण श्रीवास्तव बाराचवर, रियाज सुल्तान बीसीपीएम मरदह , सोनू शर्मा ऑपरेटर जमानिया, विशाल राय करण्डा, सन्दीप पाण्डेय जमानिया,मिथिलेश कुमार सिंह ,संजय यादव, अभिषेक राय, समा परवीन, डॉ आर के वर्मा,डॉ अभिषेक यादव,ऋषि यादव,रोमा मिश्रा देवकली, सरोज बाला चौधरी, ज्योत्स्ना राय,डॉ सूफिया , अमृता राय,विमला स्वर्णकार,राधेश्याम, अनिल,सुनील, आशीष श्रीवास्तव, डेज़ी कुमारी, ममता कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के विद्यार्थियों के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में रोजगार का अवसर

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल, द्वितीय परिसर द्वारा अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के विद्यार्थियों …