गाजीपुर। मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम मऊ खुर्द में स्थित शम्स मॉडल स्कूल की संस्थापिका एवं प्रिंसिपल स्वर्गीय राजदा खातून की तीसरी पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी “इस्लाम में महिलाओं का सम्मान, मोहम्मद (स.अ.) की नजर में” को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खतीब-ए-ईदगाह, मोहम्मदाबाद मौलाना क़यामुद्दीन नोमानी ने कहा कि मोहम्मद (स.अ.) दाई हलीमा की गोद में आते ही अपना करतब दिखाना शुरू कर दिया था। वे सारी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए थे। इस अवसर पर मोहम्मद अफज़ल खान कादरी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में पहली बार मोहम्मद (स.अ.) ने महिलाओं को जो सम्मान दिलाया है, उसे रहती दुनिया तक भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर मुख्य रूप से अब्दुल वहाब खान, शहाबुद्दीन खान, नुरुल हक खान, मोहम्मद अली खान, अरमान खान, मौलवी नसीम अहमद खान, अदनान रज़ा, शमसुद्दीन खान, जलालुद्दीन खान, हाफ़िज़ आक़िब खान, मोहिउद्दीन खान, आरजू खान, सानिया, कार्टून, रूपा भारती, मिश्रा खातून, निखत परवीन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। संचालन प्रबंधक अहमद जावेद तथा धन्यवाद ज्ञापन नाज़िम राजा ने प्रस्तुत किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….