Breaking News

गाजीपुर: हनुमान मेडिकल हाल के तत्‍वावधान में कांवरियो के लिए आयोजित हुआ भण्‍डारा

गाज़ीपुर: पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर शहर के ददरीघाट गंगा मंदिर के पास भंडारे का स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। भंडारा हनुमान मेडिकल हाल के तत्वाधान में आयोजित किया गया।सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिये भक्तगण दादरी घाट से गंगा जल भरते है। भक्त रविवार की शाम गंगा जल भरकर महारे व अन्य स्थानों पर विराजमान शिव मंदिर के लिये निकलते है। रास्ते में लोग भक्ति भाव से कावरियों की सेवा पेयजल व भंडारे का आयोजन करते है।श्री हनुमान मेडिकल हाल की तरफ से शाम के समय भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर ओम पांडेय, अंजनी तिवारी,रिशु सिंह, विकाश सिंह, प्रांशु सिंह, बृजेश सिंह, मुकेश यादव, परविन्द यादव, अभिषेक सिंह, आशिष राय आदि मौजूद थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: रसोईयो के लिए लाभदायक होगी मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना- सपना सिंह  

गाजीपुर। रायफल क्लब, गाजीपुर में आज पीएम पोषण योजनांतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं …