Breaking News

गाजीपुर: बिजली पोल के स्‍टेप वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

गाजीपुर। सैदपुर के भीरा बलुआ ग्राम में बिजली पोल के स्‍टेप वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सीमा यादव 45 वर्ष पत्‍नी रामअवतार यादव सुबह बिजली के पोल के स्‍टेप वायर में उतरे करंट की चपेट में आ गयी। मां को तड़पते देख पुत्री खुशी यादव 15 वर्ष ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गयी। घटना की खबर लगते ही सैदपुर एसडीएम और कोतवाल मौके पर पहुंच गये। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सैदपुर भेजवाया गया जहां चिकित्‍सकों ने उन्‍हे मृत घोषित कर दिया। सैदपुर कोतवाल ने बताया कि शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई हो रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर में है सूखे का प्रकोप, धान की रोपाई के लिए नहरों में पानी और बिजली उपलब्‍ध कराये सरकार- मुकेश यादव

गाजीपुर। जिले में सूखे के प्रकोप को देखते हुए सपा के वरिष्‍ठ नेता मुकेश यादव …