Breaking News

गाजीपुर: आवास विहीन परिवारो की अंतिम चरण में प्र‍तीक्षा सूची, डीएम के अध्‍यक्षता में होगा शिकायत का निस्‍तारण

गाजीपुर! जनपद गाजीपुर में आवास विहीन ग्रामीण परिवारो को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्च से भारत सरकार द्वारा कराये गये आवास प्लस-2024 सर्वे के अन्तर्गत तैयार की स्थायी प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन हेतु जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामसभा की खुली बैठको का आयोजन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, गाजीपुर द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार करा लिया गया है तथा स्थायी प्रतीक्षा सूची बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। ग्रामसभा की खुली बैठको में अनुमोदन के दौरान जिन सर्वेक्षित परिवारो के नाम यदि ग्रामसभा द्वारा रिजेक्ट कर दिये  गये है अथवा उनकी वरीयता क्रम में परिवर्तन कर दिया गया है, तो  ऐसे लाभार्थियो को अपील/शिकायत करने हेतु जनपद स्तर  पर निम्नलिखित विवरण के अनुसार अपीलीय कमेटी का गठन जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा किया गया है । अपील समिति प्राथमकिता सूची से हटाये जाने या वरीयता क्रम में बदलाव के विरूद्ध रिपोर्ट में की गयी शिकायतो पर विचार करेगी और निर्धारित समय-सीमा में शिकायत का निपटान करेगी। जिला मजिस्ट्रेट, गाजीपुर अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, अतिरिक्त सदस्य, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सदस्य एंव बिमला मौर्या, प्रबंधक, जन ग्रामीण विकास संस्थान, जखनियां,सदस्य नामित किया गया है। आयुक्त, ग्राम्य विकास, उ.प्र.लखनऊ के आदेश दिनांक 08 जुलाई,2026 के द्वारा प्रसारित निर्देशो के अनुसार जनपद की प्रत्येक पंचायत में ग्रामसभा की खुली बैठक में अनुमोदित स्थायी प्रतीक्षा सूची में ग्रामसभा के अनुमोदन में सूची से हटाये गये या वरीयता क्रम मे बदलाव के विरूद्ध सर्वेक्षित परिवार जनपद स्तर की अपीलीय कमेटी के विचार हेतु अपनी शिकायत सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी को दिनांक 15 जुलाई,2026 तक कर सकते है । उक्त शिकायत को एक रजिस्टर में दर्ज कराकर जांच सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा की जायेगी तथा अपनी जांच रिपोर्ट के साथ शिकायत को जनपद स्तरीय अपीलीय कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा , जिसके आधार पर अपीलीय कमेटी द्वारा निर्णय लिया जायेगा । अपील समिति द्वारा ग्राम पंचायत के सभी मामलो को निपटये जाने के पश्चात प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट वरीयता देते हुए प्रत्येक श्रेणी की ग्रामपंचायतवार अंतिम सूची प्रकाशित की जायेगी । यह सूची ग्राम पंचायत को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जायेगी, जिसका व्यापक प्रचार किया जायेगा । यह स्थायी प्रतीक्षा सूची पी.एम.वाई-जी की बेवसाइट पर भी उपलब्ध करायी जायेगी। ग्राम पंचायत में ग्रामसभा की खुली बैठक में स्थायी प्रतीक्षा सूची से हटाये गये अथवा वरीयता क्रम में बदलाल के सापेक्षित सर्वेक्षित परिवारो से शिकायत/अपील आमंत्रित की जाती है कि वे अपनी शिकायत सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी को दिनांक 15.07.2026 तक प्रस्तुत करते हुए अपने प्रकरण को अपीलीय समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर में शीघ्र मिलेगा अंतर्राष्‍ट्रीय चिकित्‍सा सुविधा- पूर्व मंत्री विजय मिश्र  

गाजीपुर। पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मेरे राजनीति में आने …