गाजीपुर। रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर गंगा का 28वां पदग्रहण समारोह रविवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समाज सेवा, रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित रोटरैक्ट क्लब के इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर उपजिलाधिकारी गाजीपुर श्री विनोद जोशी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोटरैक्ट क्लब युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होते हैं। समारोह का शुभारम्भ निवर्तमान अध्यक्ष रोटे. शुभ वर्मा द्वारा सत्र 2025-26 की उपलब्धियों एवं सेवा कार्यों की प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों गोपाल जी वर्मा, साद रईस, सक्षम वर्मा, राजा हुसैन, संतोष वर्मा एवं कामदेश्वर सिंह को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा चार्टर प्रदान कर डॉ. स्वतंत्र सिंह को सत्र 2026-27 के लिए रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर गंगा के 28वें अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कराया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. स्वतंत्र सिंह ने कहा कि आगामी सत्र में क्लब द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा से जुड़े अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी अभियान “एक पौधा मां के नाम” के अंतर्गत व्यापक पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. शुभम राय, डॉ. विजेन्द्र सिंह, डॉ. मनीष राय एवं सुधीर केशरी ने क्लब की सदस्यता ग्रहण कर सेवा कार्यों में सहभागिता का संकल्प लिया। कार्यक्रम को रोटरी अध्यक्ष विनीता सिंह, सिद्धार्थ राय, डॉ. बीती सिंह एवं डॉ. विजेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। मंच संचालन संतोष कुमार वर्मा एवं साद रईस ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष विशाल चौरसिया ने प्रस्तुत किया। समारोह में डॉ. बी.डी. मिश्रा, असित सेठ, प्रकाश केशरी, अजय सर्राफ, सुमन सर्राफ, डॉ. बीती सिंह, मंजू सेठ, संजर नसीर, शौर्या सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे। सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र सिंह, सचिव सक्षम वर्मा, उपाध्यक्ष विशाल चौरसिया, कोषाध्यक्ष राजा हुसैन तथा क्लब एडवाइजर सुमित अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….