Breaking News

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाज़ीपुर में विशाल पौधारोपण के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के अंतर्गत संचालित सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आज  भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे*”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह एवं सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी उपस्थित रहे। दोनों ने बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. प्रीति सिंह ने कहा, “माँ हमें जीवन देती है और पेड़ हमें जीवन बचाने वाली ऑक्सीजन। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान हमें माँ और प्रकृति दोनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखें।” प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने कहा, “यदि हर विद्यार्थी अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो यह पर्यावरण और संस्कार दोनों के लिए बहुत बड़ा योगदान होगा। बच्चों को प्रकृति से जोड़ना ही हमारी शिक्षा का उद्देश्य है।” कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल करने की शपथ दिलाई गई। इस उत्सव पर सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार ,कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, सुनील सिंह,अविनाश सिंह,अवनीश राय,कुशाल सिंह आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 16 अक्‍टूबर को आयोजित होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 16 अक्‍टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर …