Breaking News

गाजीपुर: कम्बाईन हार्वेस्टर की मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए कृषि विभाग देगा 30 दिन नि:शुल्‍क प्रशिक्षण

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने बताया है कि प्रदेश के कृषकों के प्रक्षेत्रों पर विभिन्न फसलों के कटाई एवं मड़ाई के समय से कम्बाईन हार्वेस्टर की मरम्मत के त्वरित सुविधा स्थानीय स्तर पर सुगम रूप से उपलब्ध कराने हेतु राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान रहमानखेडा के अधीन कार्यरत राज्य स्तरीय फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान पर कम्बाईन हार्वेस्टर मरम्मत एवं उसके परिपालन में रख-रखाव के सम्बन्ध में मैकेनिकों एवं आपरेटरों के 30 दिवसीय निःशुल्क आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। उक्त प्रशिक्षण हेतु जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड से एक-एक अभ्यर्थी का चयन किया जाना है। इस प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षार्थियों का चयन का माप दण्ड निम्नवत् हैं। जिसमें अभ्यर्थी दो वर्षीय आई०टी०आई० धारक होना चाहिए, अथवा अभ्यर्थी इंजीनियरिंग में 03 वर्षीय कृषि डिप्लोमा धारक/इंजीनियरिंग में स्नातक होना चाहिए, अथवा अभ्यर्थी कृषि इंजीनियरिंग में स्नातक होना चाहिए, अथवा अभ्यर्थी हाई स्कूल पास होना चाहिए तथा कृषि यंत्रों के मरम्मत कार्य में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव रखता हों। अभ्यर्थियों की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उपर्युक्त मापदण्डो को पूर्ण करने वाले उम्मीदवारों का चयन कार्य योजन में गठित समिति द्वारा किया जायेगा। योग्य अभ्यर्थी दिनांक 16.07.2026 से 31.07.2026 तक वांछित प्रमाण पत्रों (आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कापी, निवास, हाई स्कूल प्रमाण पत्र) के साथ आवेदन उप कृषि निदेशक कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्‍वविद्यालय बना देश का पहला डिजिटल पहचान पत्र जारी करने वाला विश्‍वविद्यालय

लखनऊ। डिजिटल इंडिया मिशन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के विजन को धरातल पर …