Breaking News

कारगिल दिवस पर बीएचयू में रक्‍तदान शिविर का हुआ आयोजन

वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान संस्थान,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन छात्रावास में विवेकानंद डिवाइन लाइफ मिशन(वी.डी.एल. एम.) द्वारा वाराणसी हेल्प ग्रुप के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में एकत्रित 61 यूनिट रक्त महामना कैंसर सेंटर,वाराणसी को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कैंसर के जरूरतमंद मरीजों को उपचार में सहायता मिल सके।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. विनोद कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि कृषि विज्ञान संकाय के डीन प्रोफ़ेसर सतीश कुमार सिंह के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कृषि विज्ञान संकाय के छात्रावास के प्रशासनिक वॉर्डन डॉ विनोद कुमार त्रिपाठी,वार्डन डॉ. सुधीर कुमार राजपूत,वार्डन डॉ. निखिल कुमार सिंह,डॉ. अफजल अहमद, डॉ. सैकत माजी, आभा गेस्ट हाऊस के वार्डन डॉ. तरुन वर्मा तथा कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र सलाहकार प्रो. मनोज कुमार सिंह, वाराणसी हेल्प ग्रुप के हिमांशु गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।रक्तदान शिविर में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन छात्रावास,बाल गंगाधर तिलक छात्रावास एवं अन्य संकायों के विद्यार्थियों के साथ-साथ रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्ण तरीके से भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी प्रतिभागियों के सहयोग से शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह कर कारगिल विजय दिवस के वीरों को श्रद्धांजलि दी गई एवं भारत की जीत को सहर्ष स्मरण किया गया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान करना देश के वीर सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम भी है।सभी रक्तदाताओं एवं वॉलंटियर्स के लिये रिफ्रेशमेंट ,फल ,स्वच्छ पेयजल एवं हल्के नाश्ते का प्रबंध किया गया था।कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को आदरणीय प्रोफेसर्स द्वारा वाराणसी हेल्प ग्रुप एवं छात्रावास की ओर से प्रमाण पत्र,स्टील बॉटल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं देशप्रेम,मालवीय मूल्यों एवं सामाज कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का मंत्र दिया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के मूल्यांकन में एमएमएमयूटी के फार्मेसी विभाग का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश के सरकारी तकनीकी विश्वविद्यालयों में प्रथम

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग ने गुणवत्ता के …