Breaking News

श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखेगी बूढ़ेनाथ महादेव प्रबंध समिति सैदपुर : राजेंद्र

गाजीपुर। सैदपुर बूढ़ेनाथ महादेव प्रबंध समिति की मंगलवार को समिति सर्वराकार शिवचरन दास जायसवाल के आवास पर हुई बैठक में सावन माह में मंदिर पर लगने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को सुविधायुक्त दर्शन पूजन की व्यवस्था पर चर्चा की गई। अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सावन माह में पड़ने वाले सभी सोमवार को मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारी भीड़ की संभावना है। समिति की तरफ से मंदिर की सफाई, रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन से बात हो गई है और प्रशासन पूरी सहयोग करेगी। कहा कि प्रत्येक सोमवार को मंदिर पर ड्यूटी करने वाले सुरक्षा कर्मियों एवं विशिष्ट लोगों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था समिति की तरफ से की जाएगी। कहा कि पूरे माह के दौरान नित्य सफाई व्यवस्था के लिए समिति ने नगर पंचायत को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे मनोयोग से जुटकर श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान दें। रजनीकांत मिश्रा, मनोज जायसवाल, अनिल पांडेय, गुड्डू सेठ, दीपक जायसवाल, राजेश बरनवाल, साहब लाल मोदनवाल, रामकुंवर कमलापुरी आदि थे।

Image 1 Image 2

Check Also

अशोका इंस्‍टीट्यूट वाराणसी में ‘लमहें-2026’ में नवागंतुकों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के फार्मेसी विभाग में शनिवार को बी.फार्मा के …