Breaking News

गाजीपुर: शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे डॉ. गजाधर शर्मा ‘गंगेश’

गाजीपुर। “गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी” द्वारा प्रति वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से अहर्निष योगदान देने वाले एक शिक्षक को “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया जाता है, एकेडमी द्वारा वर्ष 2026 के इस सम्मान से जनपद के भांवरकोल निवासी आदरणीय डॉ. गजाधर शर्मा ‘गंगेश’ जी को अलंकृत किया जाना है जो वर्ष 1976 से 2017 तक शहीद स्मारक इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता के साथ साथ सफल लेखक, कवि और तीन दशक तक कुशल पत्रकार भी रहे हैं। विगत वर्षों में यह सम्मान अब तक डॉ. आनंद प्रकाश अग्रवाल, दीपक श्रीवास्तव, शीला सिंह, नागेश मिश्र, एवं ई. माधव कृष्ण को प्राप्त हो चुका है। एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्यानिवास पाण्डेय ने बताया कि एकेडमी के 10 वर्ष सकुशल संपन्न होने पर इस आयोजन को दिनांक 06 सितंबर (रविवार) को सुबह 9 बजे से गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जनपद के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति में मनाया  जाएगा जिसमें वैश्विक पहचान बना चुके विश्व के लगभग 15 देशों में संगीत की शिक्षा दे रहे प्रसिद्ध सितार वादक पं. देवब्रत मिश्रा जी एवं ख्याति प्राप्त लोक कलाकार श्री राम अलम सिंह ‘मधुर’ जी द्वारा शास्त्रीय तथा लोक संगीत की अविस्मरणीय गूँज से गाजीपुर की सुरमई यात्रा को गति दी जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

बसपा सुप्रीमो ने आरएसएस के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- आरक्षण केवल आर्थिक लाभ का नहीं है विषय

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि …