Breaking News

खाद्य प्रसंस्करण विभाग, गाजीपुर द्वारा 100 दिवसीय खाद्य प्रसंस्‍करण प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। खाद्य प्रसंस्करण विभाग, गाजीपुर के अन्तर्गत अनु0जाति/जनजाति के लाभार्थियों के प्रशिक्षण हेतु 100 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन ज्वाला प्रसाद, प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, वाराणसी-मण्डल, वाराणसी के द्वारा दिनांक 20.08.2026 को राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, गाजीपुर के परिसर में किया गया। सभी परीक्षार्थियों को प्रशिक्षण से संबन्धित कीट बैग वितरण किया गया। इस प्रशिक्षण में आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी एवं उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र, गाजीपुर के द्वारा प्रशिक्षण से सम्बंन्धित व्याख्यान दिया गया। अंत में प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र गाजीपुर द्वारा परीक्षार्थियों को प्रशिक्षण से सम्बन्धित बातें बताई गयी।

Image 1 Image 1

Check Also

बनारस में बनेगी आर्ट गैलरी, युवा कलाकारों को मिलेगा मंच और रोजगार : रविंद्र जायसवाल

वाराणसी । अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में रविवार को राज्य ललित कला अकादमी, …