वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में गांधी जयंती के अवसर पर एमबीए विभाग की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न विभागों के करीब सौ (100) विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा गांधी धुन के साथ हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषयों तथा महात्मा गांधी के जीवन और विचारों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम पुरस्कार बीटेक सीएसई तृतीय वर्ष के प्रणव पांडेय, द्वितीय पुरस्कार बीटेक सीएसई तृतीय वर्ष की अविका श्रीवास्तव तथा तृतीय पुरस्कार एमबीए प्रथम वर्ष की ईशा केशरी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के जीवन और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता को जीवन का आधार बनाया। विद्यार्थियों को उनके विचारों को केवल पढ़ने तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार और जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभिन्या श्रीवास्तव, आयुषी श्रीवास्तव, आयुष सिंह, दिव्यांशु मौर्या, कुँवर रोहन और अवधेश कुमार सहित अन्य छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रीति राय ने किया। इस मौके पर डीन सीएसई डॉ. एल.एस. मौर्या, विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र तिवारी, उप विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. शर्मिला सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. रोशनी जायसवाल, चारू अग्रवाल और आयुषी श्रीवास्तव शामिल रहीं।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….