Breaking News

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट श्रृंखला 17 अक्टूबर से

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान 2026-26 सत्र में होनेवाले गाजीपुर क्रिकेट लीग श्रृंखला के सीजन 3 का शुभारम्भ आगामी 17 अक्टूबर 2026 को होगा। उन्होंने बताया कि गाजीपुर क्रिकेट लीग श्रृंखला के सफल आयोजन के लिए आवश्यकता के अनुसार समितियों का गठन कर लिया गया है। सम्पूर्ण लीग श्रृंखला के दौरान अनुशासन में रहते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर जी.डी.सी.ए के दो टीमों का गठन किया जायेगा। गाजीपुर क्रिकेट लीग श्रृंखला की टाई-शीट और तिथियों की शीघ्र ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया गाजीपुर क्रिकेट लीग श्रृंखला के सभी खिलाड़ियों से अपील की कि संपूर्ण लीग के दौरान नियत तिथि पर समय से मैदान पर उपस्थित होकर अनुशासन में खेलते हुए अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करें।

Image 1 Image 1

Check Also

नंदगंज के रामपुर बंतरा हाइवे पर 256 पहियों वाले विशाल ट्रेलर को देखने उमड़ी भीड़

गाजीपुर। ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए (पॉली इलेक्ट्रिक एसिड) प्लांट के …