गाजीपुर। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर 2026 को महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी / इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा जी के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया एवं उन्होंने दोनों ही महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता/ वे ब्रिटिश शासन के खिलाफ विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया / गांधी जी ने छुआछूत के निवारण, महिला सशक्तिकरण और हिंदू- मुस्लिम एकता के लिए आजीवन कार्य किया / उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के बारे में कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादगी व ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे / वे गांधी जी के विचारों से काफी प्रभावित थे / हम महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र व उनके बताएं मार्ग पर चलकर ही उनके जन्मदिन को सार्थक कर सकते हैं/ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा जी ने इन महान विभूतियां के जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया /इस अवसर पर गांधी जी की प्रिय “धुन रघुपति राघव राजा राम” को विद्यालय के संगीत शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुरेश प्रसाद चौरसिया, दिनकर सिंह, हरि कुशवाहा, राज नारायण कुशवाहा, कृष्णानंद तिवारी, सरस्वती सिंह, महेश चौहान, दीपक कुमार, संतोष मिश्रा, संजीव अग्रहरी, बसंत शर्मा अनुपमा वर्मा, शिव शंकर प्रजापति, व समस्त शिक्षक गण व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडे जी ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….