Breaking News

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाजीपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा संचालित सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाजीपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक डॉ. प्रीति सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय एवं समस्त प्राचार्य गण द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान के पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, गांधी जी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” तथा शास्त्री जी के अमर नारे “जय जवान, जय किसान” पर आधारित भाषण, कविता और नाट्य प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। निदेशक डॉ. प्रीति सिंह ने कहा कि “गांधी जी ने सत्य और अहिंसा से देश को आजादी दिलाई, वहीं शास्त्री जी ने सादगी और ईमानदारी से देश को नई दिशा दी। युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए । दोनों महापुरुषों का जीवन त्याग और परिश्रम की मिसाल है। बच्चों को उनके जीवन से अनुशासन, स्वच्छता और देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।” प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी  अपने संबोधन में कहा “दो अक्टूबर का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। एक ने अहिंसा के बल पर अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया, तो दूसरे ने ‘जय जवान जय किसान’ के मंत्र से देश को आत्मनिर्भर बनाया। गांधी जी की स्वच्छता और शास्त्री जी की सादगी – यही दो मंत्र अगर हमारे विद्यार्थी अपने जीवन में उतार लें, तो उनका भविष्य उज्ज्वल ही नहीं, महान भी बनेगा।” कार्यक्रम के अंत में  उन्होंने सभी उपस्थित अतिथिगण, प्राचार्यगण, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण का आभार प्रेषित कीया । कार्यक्रम का संचालन सीसीए कोऑर्डिनेटर प्रतिमा कुशवाहा ने किया। उक्त अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी, प्राचार्य डॉ सुनील सिंह, डॉ तेज प्रताप, बरमेश्वर पांडे, डॉक्टर विशालपुरोहित,  डॉ राजकुमार त्यागी, आवेश कुमार, अमित कुमार सिंह ,अवनीश राय समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: मतदान के अधिकार को जनता से वंचित करना चाहिए है भाजपा सरकार- सपा जिलाध्‍यक्ष

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी …