Breaking News

गाजीपुर: मां सरस्वती सेवा संस्थान हॉस्पिटल के नि:शुल्‍क चिकित्सा शिविर में 220 मरीजो का हुआ इलाज

गाजीपुर। मां सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज महेंगवा मरदह के नेतृत्व में बुधवार को मां सरस्वती सेवा संस्थान हॉस्पिटल, महेंगवा में सेवा को धर्म मानकर निशुल्क चिकित्सा एवं ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रकार के ऑपरेशन (सर्जरी), नॉर्मल डिलीवरी, सभी प्रकार की निशुल्क जांच, दवाइयां, इंजेक्शन एवं उपचार, एक्सरे एवं पैथोलॉजी जांच और जटिल से जटिल ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रही। कैंप में 220 महिला-पुरुष मरीजों ने अपना उपचार कराया। एक बच्चेदानी का ऑपरेशन, दो पित्त की थैली का दूरबीन से ऑपरेशन, दो हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया गया और तीन दिन की दवा निशुल्क दी गई। डॉ. हरीश यादव ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था और यह आगे भी निरंतर चलता रहेगा। इस मौके पर डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. असमा मुनीर, डॉ. जिब्रान जावेद, डॉ. नरेन्द्र सोनकर, डॉ. आफरीन जहाँ, डॉ. रजत सिंह, डॉ. संदीप, डॉ. उमेश यादव, डॉ. मुकेश, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

गाज़ीपुर। स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर में गुरुवार को …