गाजीपुर। जिला प्रशासन गाजीपुर एवं खेल कार्यालय गाजीपुर द्वारा 02 अक्टूबर 2026 गॉधी जयन्ती के शुभ अवसर पर महिला/पुरुषो की 05 किमी0 क्रासकंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, यह दौड़ प्रातः 6.30 बजे नेहरु स्टेडियम गोराबाजार से प्रारम्भ होकर पी0जी0 कालेज चौराहा होते हुए आर्दश बौद्ध इण्टर कालेज से चमड़ा गोदाम तक जाना तथा पुनः वापस उसी रास्ते होते हुए नेहरु स्टेडियम गेट पर समाप्त हुई, इस प्रतियोगिता में कुल 105 बालक/बालिकाओ ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विनोद कुमार जोशी उपजिलाधिकारी सदर गाजीपुर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया एवं पुरस्कार वितरण दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी गाजीपुर के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियो को गॉधी जयन्ती की हार्दिक शुभकामनाएं तथा भविष्य में खिलाड़ियों के राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विजेता होने का आर्शीवाद दिया । बालक वर्ग में विजेता खिलाड़ी प्रदुम्मन यादव-प्रथम, अन्ना यादव-द्वितीय, मोनू यादव-तृतीय, बृजेश बिन्द- चतुथर्, राम सिंह-पंचम, अभिनन्दन यादव- छष्ठम, तथा बालिका वर्ग में विजेता खिलाड़ी अंकिता विश्वकर्मा- प्रथम, अनन्या सिंह-द्वितीय, निक्की -तृतीय, रागिनी -चतुर्थ, वंशिका यादव-पंचम, बन्दना गुप्ता-छष्ठम रहें। प्रतियोगिता निर्णायक विजय खेलो इण्डिया एथलेटिक्स कोच, नागेन्द्र यादव, जूगनू वारिस रहें। इस अवसर परयोगेन्द्र यादव, राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचन्द यादव, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, योगेन्द्र सिंह, मु0 मोईन, चन्दन यादव, संगीता यादव, अंजनी वर्मा, जैनेन्द्र कुमार एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में देवी प्रसाद क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….