गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार के द्वारा रची जा रही वोट काटने की साजिश का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से आज दिनांक समाजवादी पार्टी की एक पत्रकार वार्ता पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि जी ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान के माध्यम से मत देने का अधिकार दिया था जनता को उस अधिकार से वंचित करने की मोदी सरकार एवं चुनाव आयोग नापाक साजिश रच रही है। चुनाव आयोग एस आई आर और एस ए आर के माध्यम से वोट काटने की साज़िश कर रही है। समाजवादी पार्टी मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त की इस नापाक साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। इसके लिए हमें चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े। उन्होंने कहा कि जनता मोदी सरकार और ज्ञानेश जी के खिलाफ आक्रोशित हैं , जनता के मन में इनके खिलाफ गुस्सा है। जिसकी वजह से देश क्रान्ति के मुहाने पर है। उन्होंने कहा कि जनता की अदालत में अपनी हार सुनिश्चित देखकर भाजपा बौखला गयी है। वह झूठ,फरेब,छल कपट के रास्ते पर चलकर सत्ता हासिल करना चाहती है। नौजवान उनकी इस नापाक हरकत और कभी पकौड़ा बेचने और कभी ई रिक्शा चलाने के इनके नेताओं के ब्यान से इनके खिलाफ बौखलाया हुआ है। नौजवानों का अपमान जितना इस सरकार के कार्यकाल में हुआ है उतना किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ है। पत्रकार वार्ता के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की गयी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दे अन्यथा समाजवादी पार्टी सड़को पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद,पुर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….