Breaking News

गाजीपुर: हरपुर नहर के पास काली मंदिर से लाखों की चोरी, लोगों में आक्रोश

गाजीपुर। जमानियां नगर पालिका परिषद के हरपुर नहर के पास बीते रात्रि समय अज्ञात चोरों ने काली माता मंदिर में पीतल के 5 बड़ी घंटा, सोने की लाकेट, दान पेटिका से कई हजार की नकद धनराशि को उड़ाया। जिसकी सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। मौके पर 112 नम्बर पुलिस पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है। कि बीते रात्रि के समय हरपुर नहर के पास स्थित काली माता मंदिर से अज्ञात चोरों ने लगभग 2500 रुपया नकद व 3 लाख रुपए की सामान चुरा का चम्पत हुए। पूजा करने पहुंचे लोकगीत बिरहा गायक रजनीकांत सिंह यादव ने मंदिर के अंदर का दृश्य देख हैरान हुए। उन्होंने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद डायल 112 नम्बर पुलिस मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों तक पहुंचने के लिए छानबीन शुरू किया। इस दौरान रजनीकांत सिंह यादव ने बताया कि पीपल के 5 अदद बड़े घंटा, सोने की मंटीका, और दान पेटिका से कई हजार रुपए चोरों ने हाथ साफ कर लिया। उन्होंने बताया कि डायल 112 नम्बर पुलिस को गायब हुए आभूषणों के अनुमानित वजन, नकदी की सही राशि और अन्य सामानों की सूची बनाकर दी गई। ताकि बरामदगी के समय आसानी हो। उक्त मौके पर काफी संख्या में पूजन करने वाले लोग उपस्थित रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

नंदगंज के रामपुर बंतरा हाइवे पर 256 पहियों वाले विशाल ट्रेलर को देखने उमड़ी भीड़

गाजीपुर। ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए (पॉली इलेक्ट्रिक एसिड) प्लांट के …