गाजीपुर।भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जी०टी० रोड, कानपुर द्वारा दिव्यांगजनो को भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत जनपद गाजीपुर में दिव्यांगजनो एंव वरिष्ठजनों को सहायक उपकरणो हेतु परीक्षण शिविर आयोजित किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना का लाभ प्राप्त के लिए व्यक्ति को भारत का वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष और उससे अधिक आयु) होने आवश्यक है। पहचान प्रमाण आधार कार्ड या आधार कार्ड के लिए आवेदन (आधार नामांकन पावती) यदि लाभार्थी के पास आधार कार्ड नही है तो पहचान के उद्देश्य के लिए निर्देशित पहचान दस्तावेजों में से कोई भी स्वीकार्य है। आर्थिक पात्रता लाभार्थी नीचे वर्णित दस्तावेजो में से किसी एक की छाया प्रति प्रस्तुत एवं जमा कर सकता है- पात्रता के लिए जिला प्राधिकरण से प्रमाण पत्र या, बी०पी०एल राशन कार्ड या, मनरेगा कार्ड या, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना या राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अथवा राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश की किसी अन्य पेंशन योजना के तहत बी०पी०एल श्रेणी से संबन्धित वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने का प्रमाण या, दिव्यांगता पेंशन कार्ड या, बी०पी०एल श्रेणी के अलावा अन्य वरिष्ठ नागरिक जिनकी सभी स्त्रोतो से मासिक आय रुपये 15000/- प्रति माह से कम वह राजस्व विभाग, माननीय सांसद (एम०पी०)/विधायक (एमएलए) एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते है। एडिप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को भारतीय नागरिक होना आवश्यक हैं। पहचान प्रमाण पत्र आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र यू०डी०आई०डी० कार्ड अनिवार्य (न्यून्तम 40 प्रतिशत या अधिक), आय प्रमाण पत्र- जिनकी सभी स्त्रोतो से मासिक आय रुपये 22500/- प्रति माह से कम वह राजस्व विभाग, माननीय सांसद (एम०पी०)/विधायक (एमएलए) एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते है। उपरोक्त आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण विकास खण्डवार निम्नलिखित तिथियों में प्रातः 10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक करायेंगे, जिसमे भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्कों) के कार्मिक उपलब्ध रहेंगें। विकास खण्ड देवकली, सैदपुर में दिनांक 24.08.2026 को, विकास खण्ड जखनियां, सादात में दिनांक 25.08.2026 को, विकास खण्ड मनिहारी, बिरनों में दिनांक 29.08.2026 को, विकास खण्ड करण्डा, विकास खण्ड सदर में दिनांक 31.08.2026 को, विकास खण्ड कासिमाबाद, मरदह में दिनांक 01.09.2026 को, विकास खण्ड बाराचवर, मोहम्मदाबाद में दिनांक 02.09.2026 को, विकास खण्ड जमानियां, रेवतीपुर में दिनांक 03.09.2026 को, विकास खण्ड भॉवरकोल, भदौरा में दिनांक 05.09.2026 को संबंधित विकास खण्ड अधिकारी एवं एलिम्कों टीम की उपस्थिती में शिविर का आयोजन किया जायेगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….