Breaking News

अशोका इंस्‍टीट्यूट वाराणसी में छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के स्कूल ऑफ बिजनेस में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से एमबीए, बीबीए और बी.कॉम के विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय नीवा बुपा ज्वाइंट सर्टिफिकेशन प्रोग्राम (JCP) का गुरुवार को समापन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं से परिचित कराते हुए उनके करियर को बेहतर दिशा देना था।कार्यक्रम में विशेषज्ञ विजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट क्षेत्र की कार्यप्रणाली, रोजगार के अवसरों, आवश्यक प्रोफेशनल स्किल्स तथा करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के अनुरूप अपने ज्ञान और कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें उन्होंने विशेषज्ञ से अपने करियर और रोजगार से संबंधित सवाल पूछे। इस अवसर पर ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड ओ.पी. शर्मा ने विजेंद्र कुमार का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के इंडस्ट्री-एकेडमिया कार्यक्रम विद्यार्थियों को कक्षा की शिक्षा को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन स्वराष्ट्र श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निशा पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: एवरग्रीन, सनसाइन सहित 12 विद्यालयो के 24 वाहनो का एआरटीओ ने किया चालान

गाजीपुर। परिवहन आयुक्त उ0प्र0 लखनऊ, जिलाधिकारी गाजीपुर व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश के क्रम …