Breaking News

गाजीपुर: जी. बी. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सावन एवं राखी महोत्सव

गाजीपुर। सैदपुर, डहरा स्थित जी. बी. इंटरनेशनल स्कूल में सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ एवं माँ भगवती की आरती के साथ हुई। विद्यालय के डायरेक्टर प्रियंका बरनवाल एवं मैनेजर सौम्य प्रकाश बरनवाल ने भगवान भोलेनाथ को पुष्प अर्पित एवं आरती करके कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात सावन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की छात्र/छात्राओं ने कजरी एवं अन्य मनमोहक गीतों में नृत्य करके माहौल को सावनमय बना दिया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान भोलेनाथ के भजनों पर नृत्य कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशीन्द्र शर्मा ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सावन माह का अपना अलग ही सौंदर्य होता है। सब पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहे, ऐसी हम सभी की कामना है। तत्पश्चात बच्चों द्वारा अभिभावकों को मेहंदी लगाई गई और विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय के छात्रों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। बच्चों ने इस अवसर पर सुंदर-सुंदर राखियों का निर्माण कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राखी भाई-बहन के स्नेह का पवित्र त्योहार है, सभी भाइयों को अपनी बहन की रक्षा की सौगंध लेनी चाहिए। विद्यालय की निदेशिका प्रियंका बरनवाल ने सभी छात्र/छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य किशन पाण्डेय, अनिमेष गुप्ता, मोहित गुप्ता एवं समस्त अध्यापक/अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सैदपुर पुलिस ने लाखों के जेवरात व कीमती सामान से भरा बैग महिला को लौटाया

गाजीपुर। रक्षाबंधन के त्यौहार पर कविता देवी पत्नी मिथलेश कुमार नि0ग्राम इटवा रामपुर जनपद गाजीपुर …