Breaking News

बीएचयू में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वाराणसी। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 25 से 29 अगस्त 2026 तक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को सिगरा हॉकी स्टेडियम और बीएचयू के बीच पहला मैच खेला गया, जिसमें बीएचयू ने सिगरा हॉकी स्टेडियम को 2-0 गोल से पराजित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी तथा विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह उपस्थित रहीं। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करता है। खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना है। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहते हुए विश्वविद्यालय, परिवार तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. ए.के. नेमा ने भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी पर विशेष जोर दिया। आयोजन सचिव एवं उप-निदेशक डॉ. प्रदीप खलखो ने आगामी पूर्वी क्षेत्र हॉकी प्रतियोगिता के संबंध में कुलपति महोदय को संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम में सचिव डॉ. कविता वर्मा, उप-निदेशक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, डॉ. खुर्शीद अहमद, सहायक निदेशक डॉ. वैभव राय, डॉ. रॉबिन कुमार सिंह, डॉ. हरिराम यादव, डॉ. प्रमोद यादव एवं डॉ. प्रियंका यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. कविता वर्मा ने किया। आयोजन में क्रीड़ा परिषद के राजेश प्रहलाद, विजय शर्मा, राजकुमार, उमा शंकर, विजय बहादुर, मुन्ना, राजेंद्र, शीतला, राजेश एवं नरेश सहित सभी खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता में विशाल सिंह, किशन यादव, अजय यादव, अनिल यादव एवं मनीष यादव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: 191 चयनित अभ्‍यर्थियों को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदान‍ किया नियुक्ति पत्र

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के युवा वर्ग …