वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के फार्मेसी विभाग में शनिवार को बी.फार्मा के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘लमहें-2026’ का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। वरिष्ठ छात्रों ने अपने जूनियर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और गेम्स का भी आयोजन किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से हुई। विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के आधार पर हर्ष पटेल को मिस्टर फ्रेशर्स और विशाखा यादव को मिस फ्रेशर्स चुना गया। वहीं आदित्य कुमार यादव को मिस्टर हैंडसम, मानवी सिंह को मिस ब्यूटी, मुज्जमिल अहमद को मिस्टर परफॉर्मर और ऋचा पाण्डेय को मिस परफॉर्मर का खिताब दिया गया।इस अवसर पर डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन सीखने और अपने व्यक्तित्व को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और मार्गदर्शन मिलेगा। डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. बृजेश सिंह ने कहा कि कॉलेज जीवन केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास और नए अनुभव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान में उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाते हुए अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन सिद्धि गुप्ता, अंतरा, स्वाति गिरी एवं तनिषा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रवि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन असिस्टेंट प्रो. मनीषा दुबे ने किया। आयोजन को सफल बनाने में स्वाति सिंह, उज्जवल सिंह, अंतरा मौर्य एवं हर्षित कुशवाहा आदि छात्रों का विशेष सहयोग रहा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….