Breaking News

गाजीपुर: मृतक उप निरीक्षक राजबली यादव को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि

गाजीपुर। थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर में तैनात उ0नि0 स्व0 राजबली यादव, जो मूल रुप से जनपद गोरखपुर के निवासी थे। कल दिनांक 20.09.2026 को हार्ट अटैक (दिल का दौरा ) आने के कारण उन्हे वर्धन हॉस्पिटल, वाराणसी ले जाया गया। जहां पर ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। आज दिनांक 21.09.2026  को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के पश्चात् शहीद स्मृति स्थल पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर व प्रतिसार निरीक्षक जनपद गाजीपुर सहित अन्य उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा नम आँखों से उन्हें राजकीय सम्मान व श्रद्धांजलि देकर उनके शव को उनके मूल निवास हेतु रवाना किया गया।

Image 1

Check Also

BHU के ऑर्थोपेडिक डॉक्टरों ने पोस्टग्रेजुएट क्विज़ में जीता सिल्वर मेडल

वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. सुजीत …