Breaking News

वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी के चुनाव में सपा प्रत्‍याशी लाल बिहारी यादव 4898 मतों से विजयी

वाराणसी। खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है। मतगणना में उन्होंने भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 4898 मतों के अंतर से हराया। लाल बिहारी यादव को कुल 10958 मत मिले, जबकि डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के पक्ष में 6060 मत पड़े। बढ़त के बाद लाल बिहारी यादव माला पहनकर मतगणना स्थल पर घूमते नजर आए। उनकी जीत से सपा समर्थकों में उत्साह रहा। शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रथम अधिमान के मतों की गणना पूरी होने के बाद जारी विवरण पत्र में लाल बिहारी यादव की बढ़त सामने आई। इस सीट पर कुल 22943 वैध मत मिले, जबकि 1441 मत निरस्त किए गए। दोनों प्रमुख प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 4898 रहा। अन्य प्रत्याशियों में डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को 3111, धर्मेंद्र कुमार यादव को 1088, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 533, चेतनारायण को 450, संजय राय निष्पक्ष को 301, डॉ. कपिल अस्थाना को 152, अक्षय सिंह और देव नारायण सिंह को 108-108 मत मिले। मतगणना के पहले चक्र में लाल बिहारी यादव को 6941 और भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 3005 मत मिले थे। दूसरे चक्र में लाल बिहारी यादव को 4017, जबकि प्रमोद कुमार मिश्रा को 3055 मत प्राप्त हुए। दोनों चक्रों के मत जोड़ने पर सपा प्रत्याशी की बढ़त 4898 मतों की रही। लाल बिहारी यादव ने पिछली बार भी शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज की थी। उस समय उनकी जीत का अंतर 960 मत था। इस बार उन्होंने जीत का अंतर बढ़ाकर 4898 मत कर लिया। वहीं, वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी सीट पर मतपत्रों की बंडलिंग और मतगणना का काम देर रात तक जारी रहा।

Image 1

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर 30 अक्टूबर को

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन 30 …