Breaking News

गाजीपुर: कैच-अप कराओ, निपुण बनाओ’ अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों का हुआ निरीक्षण

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के विकासखंड गाजीपुर सदर एवं करंडा स्थित प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण एसडीएम प्रशिक्षु सुषमा यादव एवं NIPUN cell  के सदस्यों द्वारा ‘कैच-अप कराओ, निपुण बनाओ’ अभियान के अंतर्गत किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। विद्यार्थियों की अधिगम क्षमता का आकलन करते हुए उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान संबंधित शिक्षकों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्यार्थियों के बुनियादी भाषा एवं गणितीय कौशल को   सुदृढ़ करने, शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने तथा निर्धारित अधिगम लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर बल दिया गया। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा ‘निपुण भारत मिशन’ के लक्ष्यों के अनुरूप प्रत्येक विद्यार्थी के बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के स्तर में सुधार लाना है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: 16 बाइक के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। जंगीपुर थाना पुलिस और स्‍वाट पुलिस ने तीन वाहन चोरों को 16 बाइक के …