Breaking News

गाजीपुर: 90 लाख रुपये के हेरोईन के साथ एक तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना नोनहरा एवं ए0एन0टी0एफ0 थाना गाजीपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर,उसके कब्जे से 459 ग्राम नाजायज हेरोईन मादक पदार्थ (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रू0 ) व जामा तलाशी से एक अदद आई फोन व एक अदद पर्स व दो अदद HDFC BANK कार्ड, एक अदद अन्य कार्ड व  350 रुपए नकद व एक अदद मारुति सुचकी आल्टो बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा एवं ए0एन0टी0एफ0 थाना गाजीपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 सक्रिय तस्कर  कृष्णा कुमार दूबे पुत्र विपिन दुबे निवासी अपकारी गली वार्ड नं0 33 कस्बा डुमरांव थाना डुमरांव जनपद बक्सर बिहार उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त  के कब्जे से 459 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन  (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख  रुपये), व जामा तलाशी से एक अदद आई फोन व एक अदद पर्स व दो अदद HDFC BANK कार्ड, एक अदद अन्य कार्ड व  350 रुपए नकद व एक अदद मारुति सुजुकी ऑल्टो कार बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर पर  मु0अ0सं0 337/2026 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया गया कि यह अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन)  यशवन्त पुत्र अज्ञात निवासी कथरिया थाना नरही जनपद बलिया ने उसे  दिया है व उसके द्वारा बताया गया कि थाना नोनहरा क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर एक व्यक्ति मिलेगा जिसे मै जब व्हाटसअप कॉल करके बताऊंगा तब यह हेरोईन दे देना व पैसा ले आना जिसे हमलोग आपस में बाँट लेंगे,  मै उक्त हेरोईन को लेकर जा रहा था कि आपलोगो द्वारा पकड लिया गया। अभियुक्त से पूछताछ में काफी लाभप्रद जानकारियाँ प्राप्त हुयी है जिसके सम्बन्ध में फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए, इस अपराध में संलिप्त इसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।

Image 1

Check Also

लखनऊ विश्‍वविद्यालय: बायोचार और पादप-उपचार की संयुक्त तकनीक से दूषित मिट्टी के उपचार की नई संभावनाएँ

लखनऊ। बढ़ते औद्योगीकरण, खनन, ई-कचरे तथा रासायनिक अपशिष्टों के कारण मिट्टी और कृषि पारिस्थितिकी तंत्र …