गाजीपुर। AEG फाउंडेशन के अंतर्गत कोर्टिवा अग्री साइंस प्रोजेक्ट के तहत गाज़ीपुर जनपद के कृषि उद्यमी सखी जिन लोगों ने ऑन लाइन 45 दिन का प्रशिक्षण किया था जिसकी फीस रु 1500 थी उन लोगों का आज एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम किया गया है जिसमें अख्तियार पुर, बघुई खुर्द, बघुई बुजुर्ग, गोबिंद पुर मठिया, चौरबोझ, कोदई, जमानिया, मथारे, रेवती पुर, बाघोल और अन्य गांवों की कृषि उद्यमी सखी शामिल थी इनके भ्रमण कार्यक्रम में इनको मछली पालन,मछली पालन, नर्सरी,मुर्गी पालन, सुवर फार्म हाउस, दुग्ध कलेक्शन सेंटर,वर्मी कंपोस्ट खाद,पशु आहार दिखाने के लिए गाज़ी पुर जनपद के बनकटा गांव। हरदास पुर कला। और अन्य गांवों में भ्रमण कराकर दिखाया बताया गया ये सभी कृषि उद्यमी भविष्य में अपना स्व रोजगार शुरू कर सके। आत्म निर्भर बन सके सुसुंडी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी FPO सुसुंडी के डायरेक्टर संजय सर के सहयोग से अब तक 25 सदस्यों ने कृषि उद्यमी प्रशिक्षण ऑन लाइन प्राप्त कर अपना अपना सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। इस तरह के प्रशिक्षण भविष्य में आगे भी चलते रहेंगे इस भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने में AEG फाउंडेशन के कृषि उधमी सयोगकर्ता सतपाल, प्रकाश सिंह और हिमांशु भारद्वाज ने सराहनीय योगदान दिया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….