गाजीपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एमएएच इंटर कालेज के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता मोहम्मद इस्माईल वारसी गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हे इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल खालिद आमिर ने बताया कि एम० ए० एच० इण्टर कालेज के अर्थशास्त्र प्रवक्ता मोहम्मद इस्माईल वारसी पुत्र स्व० मोहम्मद इब्राहिम वारसी मूल निवासी शिवपुर, बुजुर्गा जनपद कुशीनगर का लगभग 03:00 बजे अपराह्न उनकी मोटर साईकिल में किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर हो गयी। जिस कारण मो० इस्माईल वारसी को सर में व अन्य हिस्सो में अति गम्भीर चोट आयी और बेहोश हो गए। दुर्घटना के बाद बेहोशी के हालत में घटना स्थल पर पड़े रहे। काफी देर बाद कटईला निवासी शादान अंसारी मौके पर पहुँचे और अपने तीन-चार साथियों के साथ प्राईवेट टैम्पू से घायल को जिला अस्पताल ले गये। जिला अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद बी०एच०यू० ट्रामा सेन्टर में ईलाज के लिए भेज दिया। लगभग 08:00 बजे रात्रि में घायल इस्माईल वारसी को लेकर विद्यालय के कर्मचारी बी०एच०यू० पहुँचे। जहाँ उनका इलाज चल रहा है किन्तु उनकी स्थिति अत्यन्त गम्भीर बनी हुई है। श्री मो० इस्माईल वारसी अपनी बेटी को पी०ई०टी० परीक्षा 2026 की परीक्षा दिलाने हेतु गये थे और वहाँ से वापस लौट रहे थे। रास्ते में चौकिया ओवर ब्रिज के ऊपर यह घटना हुई है। समस्त विद्यालय परिवार उनकी घटना की खबर सुनकर मर्माहत है तथा शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….