Breaking News

सैदपुर बाजार में अतिक्रमणकारियो व अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

गाजीपुर। सैदपुर बाजार में अतिक्रमणकारियो व अवैध रूप से पार्किंग करने वालो के खिलाफ सैदपुर कोतवाल ने कड़ी कार्यवाही की है। सैदपुर कोतवाल अनिल सिंह ने अपने दल बल के साथ सैदपुर पूरे बाजार में पटरियो पर कब्‍जा जमाये दुकानदारो, बेतरकीब ढ़ंग से रोड जाम करके खड़े वाहनो और मनचलो के खिलाफ कार्यवाही की है। कोतवाल के कार्यवाही से पूरे सैदपुर बाजार में हड़कंप मच गया है। दुकानदार और अतिक्रमणकारी अपने-अपने सामान पटरियो और सड़को से हटाने लगें। पुलिस की कार्यवाही की पूरे बाजार में चर्चा है।

Image 1

Check Also

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सदन में आवाज बचाने की लड़ाई, चेतनारायण सिंह को वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने दिया समर्थन

वाराणसी। शिक्षक विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों के हितों और उनकी आवाज को सदन तक …