Breaking News

गाजीपुर: पचोतर नेशनल इंटर कॉलेज मरदह में प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित कर बढ़ाया गया हौसला

गाजीपुर। पचोतर नेशनल इंटर कॉलेज मरदह में आज  प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह का उद्देश्य शैक्षणिक,  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ चतुर्वेदी जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जनार्दन सिंह कुशवाहा ने अतिथियों का  स्वागत करते हुए कहा कि “शिक्षा के साथ-साथ प्रतिभा को मंच देना हमारा कर्तव्य है। आज सम्मानित होने वाले छात्र हमारे विद्यालय का गौरव हैं।” इस अवसर पर मुख्य अतिथि नें  बी. एन. चतुर्वेदी मेमोरियल स्कालरशिप के तहत कक्षा 9 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंशिका यादव को 12000 एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अंकित चौहान को₹10000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र गोपाल सिंह चौहान को 7.5 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।10वीं मैं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमन यादव (91%) को 15000 रुपए एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले निहाल कुमार गोंड 89. 5% को ₹12000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मनीष कुमार 87% को ₹10000 का चेक प्रदान किया साथ ही 11वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अमित विक्रम गुप्ता को ₹15000 द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रीति चौहान को ₹12000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अमृता कुशवाहा को ₹10000 का चेक प्रदान किया गया इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा 2026 में 87%के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा स्नेहा कुमारी के स्नातक की पढ़ाई का पूरा खर्च स्वयं  द्वारा उठाने का वादा किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि “कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता मिलती है। माता-पिता और शिक्षकों का सहयोग छात्रों की सफलता की सबसे बड़ी सीढ़ी है।” कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक चौबे जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के अध्यापक ओंकार सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता शशिकांत सिंह,चंद्रमा सिंह यादव पंकज चौहान, हर्षनाथ चतुर्वेदी अजय कुमार सिंह, आलोक सिंह, संगीता सिंह,स्वप्निल राय,उदय प्रताप सिंह, राजित राम, अरविंद यादव, विनोद यादव अमरनाथ दास संजय सिंह अनिल सिंह यादव,वंदना सिंह,सुनीता बौद्ध,इंद्रबाला गुप्ता अर्जुन कुमार,राजकुमार भारती,रामसेवक प्रसाद संतोष यादव मनीराम अशोक यादव सागर राम हर्षनाथ चतुर्वेदी लाल बाबू पांडे आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Image 1 Image 2

Check Also

बीएचयू के अभिनव दुबे अंर्तराष्‍ट्रीय सम्‍मान से सम्मानित

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के Institute of Agricultural Sciences (IAS-BHU) के निदेशक प्रो. वी.के. मिश्रा …