Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में अग्नि सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में सोमवार को छात्रों के लिए अग्नि सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रमका आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित तरीके से कार्य करने तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। निदेशक फार्मेसी डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के एआईसीटीई, एकेटीयूऔर पीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों को यह सिखाना आवश्यक है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय संयमित रहकर क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के सही एवं सुरक्षित उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने फायर सेफ्टी से जुड़ी आवश्यक सावधानियों, बचाव के तरीकों तथा अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए, जिससे भविष्य में किसी भी आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक कुमार, सहायक प्राध्यापक अवनीश कुमार श्रीवास्तव, अनुभव गुप्ता, सुनील कुशवाहा, सुरभि गुप्ता, मनीषा दूबे सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति जेपी सैनी का ऐतिहासिक निर्णय

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने एक बार फिर छात्र हितों के …