Breaking News

गाजीपुर: डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चयनित छात्र-छात्राओं का मॉनिटर अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा 1 से 12 तक के चयनित मॉनिटरों को उनके दायित्व सौंपे गए तथा उन्हें नेतृत्व, अनुशासन और उत्तरदायित्व के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा गुप्ता एवं उपप्रधानाचार्य अमित रॉय ने संयुक्त रूप से सभी मॉनिटरों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय के अनुशासन का पालन करने, अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने, सहपाठियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने तथा विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ प्रेरणा राय ने कहा कि मॉनिटर का पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा नेता अपने व्यवहार, अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना से दूसरों को प्रेरित करता है। उन्होंने सभी नवनियुक्त मॉनिटरों से निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि मॉनिटर प्रणाली का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, टीम भावना एवं उत्तरदायित्व का विकास करना है। समारोह के अंत में सभी चयनित मॉनिटरों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा विश्वास व्यक्त किया गया कि वे अपने उत्कृष्ट नेतृत्व एवं अनुशासित कार्यशैली से विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को और सशक्त बनाएंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति जेपी सैनी का ऐतिहासिक निर्णय

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने एक बार फिर छात्र हितों के …