Breaking News

गाजीपुर: लालसा इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन की धूम, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

गाजीपुर। लालसा इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने राखी निर्माण सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भाई-बहन के प्रेम, सम्मान और आपसी स्नेह का संदेश दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने का संदेश भी देता है। विद्यालय के प्रबंधक अजय यादव ने कहा कि भारतीय पर्व एवं सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों को अपनी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आयोजित राखी मेकिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अजय यादव एवं प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, सहयोग की भावना और भारतीय संस्कारों का विकास करती हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सीएम योगी का मातृशक्ति के सम्मान में ऐतिहासिक निर्णय- पूर्व मंत्री विजय मिश्रा

गाजीपुर। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के अंतर्गत प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु …