Breaking News

गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक ने किया एक दर्जन थानाध्‍यक्षों का स्‍थानांतरण

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्‍यवस्‍था को चुस्‍त-दुरुस्‍त बनाने के लिए एक दर्जन थानाध्‍यक्षों का स्‍थानांतरण कर दिया है। अमित कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से शादियाबाद का थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक दीपक कुमार को थानाध्‍यक्ष दुल्‍लहपुर, रामसजन नागर प्रभारी निरीक्षक जमानिया को प्रभारी निरीक्षक सैदपुर, निरीक्षक अनिल कुमार सिंह सैदपुर को प्रभारी थाना मरदह, प्रभारी दिलदारनगर योगेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक जमानिया, थानाध्‍यक्ष दुल्‍लहपुर संतोष राय को थानाध्‍यक्ष दिलदारनगर, प्रभारी निरीक्षक मरदह पवन कुमार उपाध्‍याय को प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर, थानाध्‍यक्ष बरेसर ओमप्रकाश को थानाध्‍यक्ष जंगीपुर बनाया गया है, थानाध्‍यक्ष शादियाबाद बागिश विक्रम सिंह को थानाध्‍यक्ष बरेसर, प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर राजनारायण को प्रभारी डीसीआरबी, थानाध्‍यक्ष जंगीपुर शिवमणि त्रिपाठी को प्रभारी एंटी कैटल स्‍मगलिंग बनाया गया है।

Image 1

Check Also

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सदन में आवाज बचाने की लड़ाई, चेतनारायण सिंह को वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने दिया समर्थन

वाराणसी। शिक्षक विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों के हितों और उनकी आवाज को सदन तक …