Breaking News

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला सीनियर नेशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का शानदार आगाज

गाजीपुर। 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला सीनियर नेशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का शानदार आगाज महुआबाग, ग़ाज़ीपुर स्थित कान्हा हवेली में हो चुका है। सर्वप्रथम पूरे भारतवर्ष से विभिन्न राज्यो की टीम और समस्त ऑफिसियल का आगमन ग़ाज़ीपुर हो चुका है और प्रतियोगिता को लेकर सबमें उत्साह अपने चरम पर है। आज प्रतियोगिता के पहले दिन प्रथम चरण में प्राप्त समय सारिणी के अनुसार 12 बजे दोपहर  तक सभी खिलाड़ियों और ऑफिसियल को प्रतियोगिता स्थल पर रिपोर्ट करना था जो कि लगभग पूरी तरह जे सफल रहा। दूसरे चरण में टेक्निकल कमेटी की मीटिंग दोपहर 2बजे से हुई जिसमें विभिन्न जगहों से आये ऑफिसियलस को प्रतियोगिता से संबंधित जरूरी निर्देश दिए गए और कड़ाई से उन निर्देशो का पालन करने को कहा गया साथ ही प्रतियोगिता में आये शीर्ष नेतृत्व द्वारा किसी भी खिलाड़ी को किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित वस्तुओ का प्रयोग करने पर कड़ाई से मनाही की गई । उसके उपरांत प्रतियोगिता के तीसरे चरण सायं 4 बजे रेफरी क्लिनिक आयोजित की गई जिसमें  समस्त रेफरियों को प्रतियोगिता से संबंधित नियमो की जानकारी दी गई की कौन से नियम बदल गए है और क्या नए नियम लागू किये गए है साथ ही प्रतियोगिता के दौरान समस्त रेफरियों की ड्यूटी के संबंध मे भी बताया गया। पहले दिन के आखिरी चरण में रेफरीयो की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें लगभग 25 रेफरियों ने भाग लिया। आज के समस्त क्रिया कलापो को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु स्थानीय पदाधिकारियों में प्रदेश महासचिव अमित राय जी, एशिया चैंपियन अरबिंद शर्मा,पंकज सिंह”चंचल”, मोहित श्रीवास्तव और संजीव सिंह” बॉबी” पुनीत सिंघल, संजय राय, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम रोहित तिवारी समीर राय,  इत्यादि मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

बलिया: सीएम योगी ने किया बाढ़ ग्रस्‍त क्षेत्रों का निरीक्षण, पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया पहुंचे और सहतवार थाना क्षेत्र के पकंहा गांव …