Breaking News

यात्रा के दौरान परिचालक को दिखाये ये कार्ड और मुफ्त में रोडवेज की यात्रा करें 60 वर्ष की महिलाएं

लखनऊ। 60 साल या इससे अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा के लिए अब स्मार्ट कार्ड का इंतजार नहीं करना होगा। पात्र महिलाएं आधार कार्ड या वोटर आईडी में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर योजना का लाभ ले सकेंगी। लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के तहत यह सुविधा 28 अगस्त से शुरू की गई है।परिवहन के विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यात्रा के दौरान महिला यात्री को परिचालक को आधार या वोटर आईडी दिखाना होगा। परिचालक दस्तावेज में दर्ज जन्मतिथि से उम्र की पुष्टि करेगा। इसके बाद ईटीआईएम मशीन से शून्य मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा। महिला यात्री से इसके लिए कोई किराया नहीं लिया जाएगा। टिकट में बस संख्या, यात्रा शुरू करने और गंतव्य स्थान समेत अन्य जानकारी दर्ज होगी।यह सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अपनी और अनुबंधित दोनों तरह की साधारण बसों में मिलेगी। प्रत्येक मुफ्त यात्रा का शून्य मूल्य का टिकट जारी करना अनिवार्य होगा। इससे सभी यात्राओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। यह रिकॉर्ड एमआईएस और क्लाउड आधारित डाटा सर्वर पर सुरक्षित रहेगा। इससे योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और यात्रा के आंकड़ों की निगरानी में मदद मिलेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

बलिया: सीएम योगी ने किया बाढ़ ग्रस्‍त क्षेत्रों का निरीक्षण, पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया पहुंचे और सहतवार थाना क्षेत्र के पकंहा गांव …