Breaking News

गाजीपुर: जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय ने बूथों पर कार्यकर्ताओं के संग सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को रविवार को जनपद के विभिन्न बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ समिति सदस्यों के साथ सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों के नवाचार, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की सराहना करते हुए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से नशे के विरुद्ध रचनात्मक अभियान चलाने, समाज में जागरूकता फैलाने तथा देश को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से महिला रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के सशक्तिकरण, स्वच्छता को जनसंकल्प बनाने, युवाओं के नवाचार, मिशन शक्ति के माध्यम से 108 देशों की छात्राओं को अंतरिक्ष एवं सैटेलाइट तकनीक से जोड़ने, किसानों द्वारा नई फसलों को अपनाकर आय बढ़ाने तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे विषयों पर भी देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास जब जनभागीदारी से जुड़ते हैं तो बड़े सामाजिक परिवर्तन का आधार बनते हैं। जंगीपुर विधानसभा के सुहवल मंडल के बूथ संख्या 421 सुहवल पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बूथ समिति सदस्यों के साथ ‘मन की बात’ सुनी। इसके बाद आयोजित बूथ समिति की बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित और सशक्त भारत की मजबूत नींव हैं। इस अवसर पर रामेश्वर कुशवाहा, शिवप्रकाश राय, प्रफुल्लचंद्र राय, आशुतोष राय, अमित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सैदपुर विधानसभा के परसनी बूथ संख्या 183 पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में समाजहित के लिए कार्य कर रहे लोगों के प्रयासों को सामने लाकर जनभागीदारी की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जनसामान्य तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मारकंडे चौहान, अरुण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जखनियां विधानसभा के बूथ संख्या 137 बरहट पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बूथ समिति सदस्यों के साथ ‘मन की बात’ सुनी। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित बूथ समिति की बैठक में उन्होंने संगठन की मजबूती तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। जखनियां विधानसभा के बूथ संख्या 320 शिशुआपार पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना तथा बूथ समिति सदस्यों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। वहीं गाजीपुर सदर विधानसभा के बूथ संख्या 167 सकरताली पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं बूथ समिति सदस्यों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज नशामुक्त युवा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, नवाचार और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर दिया गया संदेश समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल प्रधानमंत्री का संवाद नहीं, बल्कि देशवासियों के छोटे-छोटे प्रयासों को राष्ट्रीय मंच देने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। जनपद के विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नंदगंज को तहसील व नगर पंचायत घोषित करने की मांग को लेकर होगा धरना-प्रदर्शन

गाजीपुर। नन्दगंज तहसील बनाओ-नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के …