Breaking News

नेशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महाराष्‍ट्र का रहा दबदबा, पुरूष वर्ग में मुरलीकृष्‍णा व महिला में काजल वनखरे प्रथम

गाजीपुर। रविवार को 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह से शुरू हुआ जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह जी, नगर पंचायत अध्यक्ष दिलदारनगर अविनाश जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अग्रवाल प्रदेश महासचिव अमित राय चीफ ऑफ पैटर्न पुरन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार कुदरोली एवं राष्ट्रीय महासचिव पी.जे.जोसफ इत्यादि ने संयुक्त रूप से दीप प्रजलवित कर प्रतियोगिता की शुरुवात की। आज कुल तीन केटेगरी की प्रतियोगिता हुई जिसमे पुरुष वर्ग के 59kg. भार वर्ग में आंध्र प्रदेश डी. मुरलीकृष्णा ने कुल 620 किलो भार उठाकर प्रथम और महाराष्ट्र के योगेश गुंड ने कुल 605 किलो भार उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । महिला वर्ग की कुल दो केटेगरी की प्रतियोगिता हुई जिसमें 47 kg. भार वर्ग में महाराष्ट्र की काजल बनखरे ने कुल 407.5 किलो भार उठाकर प्रथम एवं केरला की मिधुना थामस ने कुल 370 किलो भार उठाकर द्वितीय एवं तेलंगाना की तुलसी कोपू ने कुल 275 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग के ही 52 kg. भार वर्ग में उत्तरप्रदेश की सलोनी जोशी ने कुल 447.5 किलो भार उठाकर प्रथम एवं गुजरात की रोहित अंजना बी ने कुल 445 किलो उठाकर द्वितीय स्थान एवं महाराष्ट्र की सुष्मिता देशमुख ने कुल 367.5 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान समस्त कार्यो को सुव्यवस्थित करने में महा सचिव अमित राय ,एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजीव सिंह,पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी की मुख्य भूमिका रही।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्‍वविद्यालय बना देश का पहला डिजिटल पहचान पत्र जारी करने वाला विश्‍वविद्यालय

लखनऊ। डिजिटल इंडिया मिशन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के विजन को धरातल पर …