लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रविवार को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. चौधरी चरण सिंह की विरासत का जिक्र करते हुए जयंत ने कहा कि जो पार्टी उनकी फोटो लगा कर वोट मांगती है वो उन्हें सिर्फ चुनाव के समय पर याद करती है। जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के आशीर्वाद से कई लोगों ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई, झंडे का रंग बदला, लेकिन चुनाव आते ही उन्हें चौधरी चरण सिंह याद आती हैं और चुनाव के बाद भूल जाते हैं. उन्होंने कहा, चौधरी चरण सिंह के कामों को कोई भुला नहीं सकता है। जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज कुछ लोग उन्हें सिखाने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि यह चौधरी चरण सिंह का समाज है. उन्होंने कहा, इस चुनाव में आपको चौधरी चरण सिंह का समाज जवाब देगा. ये कोई PDA नहीं है, ये पीड़ा है, ये बौखलाहट है. उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जातीय ध्रुवीकरण के पक्ष में नहीं थे. उनका प्रयास था कि कमजोर वर्गों को अवसर मिले और धीरे-धीरे राजनीतिक व्यवस्था के जरिए सामाजिक व्यवस्था में बदलाव आए।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….