Breaking News

गाजीपुर: 9 माह में मिले 14 डेंगू के मरीज

गाजीपुर। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जे0एन0सिंह ने बताया है कि इस वर्ष 01 जनवरी से अब तक जनपद के कुल 14 व्यक्तियों के डेंगू धनात्मक होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस वर्ष के चिन्हित 14 मरीजो में से गैर राज्यों से ग्रसित होकर आए है महाराष्ट्र से 6, गुजरात से 3, दिल्ली से 2, राजस्थान से 1 माह जुलाई में 2 तथा शेष 12 मरीज माह अगस्त में सूचित हुए हैं। अभी तक के सूचित 14 मरीजों में से 13 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक मरीज का उपचार अभी लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा हैए जिस के स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है। अभी मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के डेंगू वार्ड में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के संक्रमण को सीमित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में बुखार के मरीजों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है जहाँ मरीजों की रैपिड किट से लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक 5941 मरीजो की किट से जाँच की गई है। मेडिकल कॉलेज के लैब में 413 मरीजों की एलाइजा जांच की गई है, जिसमें 13 पॉजिटिव पाये गये। मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में उपचार हेतु मच्छरदानी युक्त 10 बेड का वार्ड क्रियाशील है। ब्लाक स्तरीय चिकित्सालयों में कुल 80 मच्छरदानी युक्त बेड उपलब्ध हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों के क्षेत्रों में केस आधारित निरोधात्मक कार्यवाही तत्काल कराई जा रही है ताकि इसके संक्रमण को सीमित किया जा सके। निरोधात्मक कार्यवाही के लिए सभी ब्लॉक पर रैपिड रेस्पांस टीम सक्रिय है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मरीजों के क्षेत्रों में साफ.सफाई और जागरूकता के लिए पंचायतीराज विभागए नगर विकास विभागए कृषि विभागए पशुपालन विभाग और शिक्षा विभाग के साथ नियमित समन्वय किया जा रहा है। डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों के दृष्टिकोण से आगामी महीने अत्यंत संवेदनशील है। इसलिए जनपद वासियों से अनुरोध है कि अपने घरों के अंदर और आसपास कही भी जलजमाव नही होने दें। कूलर के पानी को निकाल दे। अपने पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहने तथा सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क जांच और उपचार कराए। खुद अपना उपचार न करे। सतर्क रहे स्वस्थ रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

एमएमएमयूटी के शोधकर्ताओं ने विकसित की डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने वाली तकनीक, मिला पेटेंट

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी नई हार्डवेयर आधारित …