Breaking News

‘मेनिफेस्टेशन आफ शिव महादेव’ के लेखक ने बीएचयू के कुलपति को पुस्‍तक किया भेंट

वाराणसी। मेनिफेस्टेशन आफ शिव महादेव पुस्तक को प्रोफेसर मारुति नंदन तिवारी और प्रोफेसर शांति स्वरूप सिन्हा ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर चतुर्वेदी जी को भेंट किया ।इस पुस्तक में शिव  स्वरूप की अवधारणा , भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में शिव के बहुविध स्वरूपों का निरूपण तथा भारतीय कला में अभिव्यक्त मूर्तियों और चित्रों में शिव के विविध स्वरूपों के शिल्पांकन  की चर्चा की गई है ।पहली बार इस पुस्तक में शिव के संपूर्ण भारत में बिखरे मंदिरों और असंख्य देव मूर्तियों में उनके स्वरूपों का  चित्रों और शब्दों के माध्यम से विस्तार से उल्लेख हुआ है। शिव पांच तत्वों के नियामक के रूप में महेश, चिकित्सक के रूप में वैद्यनाथ, संगीत ,नृत्य और शास्त्र के महान ज्ञाता के रूप में दक्षिणामूर्ति और नटेश तथा सदाशिव और विभिन्न आसुरी शक्तियों जैसे त्रिपुरासुर, अंधक, गजासुर की संहार मूर्तियां और रावण पर कृपा करती रावणानुग्रह मूर्ति उनके कुछ ऐसे ही स्वरूप हैं। उनका अर्धनारीश्वर स्वरूप शिव और शक्ति के ऐक्य यानी प्रकृति और पुरुष के ऐक्य अर्थात सृष्टि के सृजन की मौलिक अनिवार्यता को व्यक्त करने वाला स्वरूप और अन्य देवताओं के साथ उनकी संयुक्त मूर्तियां इन सब की चर्चा इस पुस्तक में हुई है। कुलपति जी ने पर्याप्त समय देकर कई बातें पूछीं और जिज्ञासा भी व्यक्त की । साथ ही इस बात की प्रसन्नता भी व्यक्त की कि काशी में शिव के विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति पर इस पुस्तक का सुंदर प्रकाशन हुआ है। कुलपति जी ने लेखक द्वय को अपनी शुभाशंसा भी दी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी भीषण आग की चपेट में आने से दो बच्‍चों की मौत  

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवढ़ी गांव में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक …