Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय में बास्केटबॉल इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, नीलिमा घोष हाउस विजेता

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बास्केटबॉल इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज शाम 4:00 बजे विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट पर अत्यंत रोमांचक वातावरण में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में नीलिमा घोष हाउस ने अमृता कौर हाउस को 54–51 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की।फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. शशि कनौजिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के दौरान थकान (Fatigue) होना स्वाभाविक है, लेकिन एक सच्चा खिलाड़ी वही है जो थकान के बावजूद आगे बढ़ने का साहस और दृढ़ संकल्प रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना को भी सशक्त बनाते हैं।

प्रथम सेमीफाइनल: नीलिमा घोष हाउस बनाम ध्यानचंद हाउस — नीलिमा घोष हाउस विजेता (56–47)।
द्वितीय सेमीफाइनल: मिल्खा सिंह हाउस बनाम अमृता कौर हाउस — अमृता कौर हाउस विजेता (52–25)।
फाइनल मुकाबला: नीलिमा घोष हाउस बनाम अमृता कौर हाउस।फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित समय के अंत में स्कोर 42–42 से बराबर रहा। मुकाबले का फैसला करने के लिए पाँच मिनट का अतिरिक्त समय (Extra Time) दिया गया। अतिरिक्त समय में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन अंततः नीलिमा घोष हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 54–51 से मुकाबला जीत लिया और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, उत्साह और टीम भावना का शानदार परिचय दिया। इस रोमांचक फाइनल ने दर्शकों को अंत तक खेल से जोड़े रखा।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकगण प्रोफेसर मुहम्मद तारीक, डॉ. शरद चौरसिया, डॉ. जगदीप सिंह, जीसान दानिश खान, डॉ. वीर प्रताप सिंह, डॉ. नितिन यादव, डॉ. विष्णु यादव, डॉ. प्रशांत कुमार तथा गोपाल कृष्ण शुक्ला उपस्थित रहे। सभी ने विजेता टीम को बधाई दी तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

 

 

 

Image 1

Check Also

गाजीपुर: स्‍नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में विधायक वीरेंद्र यादव के नेतृत्‍व में बनी रणनीति

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी की तैयारी बैठक विधानसभा …