गाजीपुर! उप जिला निर्वावचन अधिकारी ने सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की समस्त 07 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 373-जखनियों, 374-सैदपुर, 375-गाजीपुर, 376-जंगीपुर, 377-जहूराबाद, 378-मुहम्मदाबाद तथा 379-जमनियॉं विधानसभा निर्वाचक नामवली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किये जाने के संबंध में सम्प्रति चल रहे विशेष अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कोई मतदाता न छूटे (No voter to be left behind)‘‘ के उद्देश्य को साकार करने के लिए पात्र नागरिकों को शत प्रतिशत मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु प्रदेश में दिनांक 17.10.2026 (शनिवार) एवं दिनांक 24.10.2026 (शनिवार) को विशेष कैम्प आयोजित किया गया है। दिनांक 17.10.2026 एवं दिनांक 24.10.2026 को होने वाले उक्त विशेष कैम्प दिवस हेतु निम्नानुसार कार्यवाही किया जाना अपेक्षित हैः- जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारियों की प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। समस्त बी०एल०ओ० के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6 तथा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 10.04.2026 को प्रकाशित अन्तिम निर्वाचक नामावली एवं उसके पश्चात की समस्त पूरक सूचियों की उपलब्धता रहेगी। विशेष कैम्प दिवस को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक हेल्प डेस्क बनायी जायेगी जो मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता करेगी। समस्त सभासद, ग्राम प्रधान, वॉलेन्टियर को उक्त के संबंध में यथासंभव नियमानुकूल सहयोग प्राप्त करना अपेक्षित है। आयोजित उक्त विशेष कैम्प में नामावली में नाम शामिल किए जाने संबंधी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित मतदाता अपनी अद्यतन फोटो, जन्म तिथि एवं निवास से सम्बन्धित अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियाँ तथा यदि परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या उपलब्ध है, तो उसे लेकर आएं। उक्त के अतिरिक्त अवगत कराना है कि यदि किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो सम्प्रति चल रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत फार्म प्राप्त कर अपना फार्म भरें- पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्रों) पर पदाभिहित अधिकारी / बी०एल०ओ० से फार्म प्राप्त कर फार्म भरकर उन्हें उपलब्ध करा सकते हैं। तहसील कार्यालय/जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप ECINET mobile app एवं वेबसाइटhttps://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6, फार्म-8 एवं फार्म-7 सबमिट कर सकता है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….