गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्यवय सीनियर पुरुष की फुटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 23-10-2026 से 30-10-2026 तक जनपद वाराणसी में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 15-10-2026 को प्रातः 10.30 बजे से नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया। चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 18-10-2026 को डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में प्रातः 09.00 बजे प्रतिभाग करेंगे । उक्त चयन/ट्रायल्स में 45 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया, बेस्ट खिलाडियों में से 10 खिलाडियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। इस अवसर पर फुटबॉल कोच श्रीमती संगीता यादव, जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो० मोईन, जिला फुटबॉल संघ में कार्यरत इंतजार शेख, मो० अजीम रास्ट्रीय खिलाडी एवं क्रीड़ा अधिकारी, देवी प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहें, उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला फुटबॉल चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 28-10-2026 से 31-10-2026 तक जनपद अलीगढ़ में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में दिनांक 16-10-2026 को प्रातः 10.30 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 16-10-2026 को प्रातः 10.00 बजे तक दे सकते है साथही चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 18-10-2026 को डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा में प्रतिभाग करेंगे । खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता जन्म तिथि 01.01.2008 या उसके बाद की होनी चाहिए।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….