Breaking News

अंतरराष्ट्रीय मंच पर BHU के प्रो. बिक्रम कुमार गुप्ता ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS) में क्रिटिकल केयर मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. बिक्रम कुमार गुप्ता ने पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ESICM LIVES 2026 में वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने “Antimicrobial Stewardship and the Role of Biomarkers in Guiding Prescribing” विषय पर व्याख्यान देते हुए एंटीबायोटिक प्रतिरोध की बढ़ती वैश्विक चुनौती तथा गंभीर मरीजों में एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रोकैल्सीटोनिन (PCT) जैसे बायोमार्कर्स की सहायता से एंटीबायोटिक उपचार की अवधि कम करने तथा अनावश्यक उपयोग रोकने में मदद मिल सकती है। इस सम्मेलन में इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (ISCCM) के अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह त्यागी सहित भारत के अन्य विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रो. गुप्ता की भागीदारी BHU, वाराणसी एवं भारतीय क्रिटिकल केयर चिकित्सा समुदाय के लिए गौरव का विषय है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गाजीपुर। मिसाइल मैन के नाम से विख्यात महान वैज्ञानिक, भारत रत्न एवं भारत के पूर्व …